19th February 2015 आज वृहस्पतिवार को पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर, बेला पैलेस के सभागार में तृतीय दरभंगा अन्तर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2015 आरम्भ हुआ | फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र श्री अमित कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया जबकि विशिष्ट अतिथि शेखर क्लासेज के निदेशक निखिल गौरव रहे | समारोह का उद्घाटन करते हुए I.G अमित जैन ने कहा कि बिहार वह भी खासकर दरभंगा में इस तरह के फेस्टिवल का होना सचमुच दरभंगा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरवशाली परंपरा की शुरुआत है | उन्होंने कहा कि मिथिलांचल की एक समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा रही है | दर्शन और साहित्य के क्षेत्र में यह क्षेत्र हमेशा से अव्वल रहा है, ऐसे में इस तरह के आयोजन से यहाँ के लोगों को एक नयी प्रेरणा मिलेगी साथ ही पूरे क्षेत्र का समुचित विकास होगा | इस आयोजन को लेकर दरभंगा फिल्म क्लब की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की | उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि इस तरह के आयोजन को लेकर एक समुचित आधारभूत संरचना के विकास को लेकर भी काम करने की आवश्यकता है | विशिष्ट अतिथि के रूप में निखि...
These are the Films in three categories (Regional, National & International) which will be screened in 3rd Darbhanga International Film Festival 2015 , at Visheshwar Singh Sabhagaar, PTC, Bela Palace, Darbhanga, Bihar from 19th February 2015 to 22nd February 2015. The entry to this festival is free for all.